गंग नहर में डूबे लड़के की तलाश करती NDRF की टीम
- फोटो : अमर उजाला
मुरादनगर में दोस्तों के साथ गंग नहर घाट पर नहाने आया बारहवीं का छात्र पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से नहर में उसकी तलाश शुरू की। रविवार को एनडीआरएफ की टीम ने छात्र की तलाश में सर्च अभियान चलाया।
एक माह में नहर में डूबे दो युवक
गाजियाबाद प्रहलादगढ़ी निवासी बारहवीं का छात्र अभिषेक सैन उम्र 17 साल शनिवार को अपने दोस्तों सुंदर व योगेश के साथ नहाने आया था। नहाते समय अभिषेक गहरे पानी में चला गया, खुद को डूबता देख उसने शोर मचाया। शोर सुनकर वहां नहा रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गया।
कार्यवाहक एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और निजी गोताखोरों की मदद से छात्र की नहर में तलाश शुरू की। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने छात्र की तलाश में सर्च अभियान चलाया लेकिन छात्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।