फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास नए सिरे से बनेगा दो मंजिला रेलवे गार्ड भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। लोहियानगर स्थित नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर जर्जर हो रहा गार्ड रूम नए सिरे से बनाया जाएगा। रविवार को ऑल इंडिया रेलवे गार्ड काउंसिल की ओर से रेलवे गार्ड भवन की शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। काउंसिल की ओर गार्ड एके सिंह ने बताया कि नए सिरे से निर्माण पर करीब 40 लाख की लागत आने का अनुमान है। इसके निर्माण के लिए सभी सदस्य सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो मंजिल भवन में नीचे हॉल और ऊपर पांच कमरे बनाए जाएंगे। इसके बनने से बाहर से आने वाले गार्ड यहां रुक सकेंगे। यहां रहने और खाने की व्यवस्था रहेगी। शिलान्यास कार्यक्रम में ओडीशा के जाजपुर से सांसद डॉ. रविंद्र नारायण बेहरा और सदर विधायक संजीव शर्मा ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस मौके पर सदर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि रेलवे गार्ड देश की रेल व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके कार्यस्थल एवं सामाजिक भवनों का सुदृढ़ होना न केवल सुविधा की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि यह उनके सम्मान और मनोबल को भी बढ़ाता है। गार्ड भवन का पुनरुद्धार इसी दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायी प्रयास है। सांसद डॉ. रविंद्र नारायण बेहरा ने कहा कि रेलवे गार्ड कठिन परिस्थितियों में भी यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन की जिम्मेदारी निभाते हैं। उनके लिए बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है।
गार्ड भवन का नवनिर्मित स्वरूप संगठनात्मक एकता और कार्यक्षमता को नई मजबूती प्रदान करेगा। इस अवसर पर डी विश्वास, एसपी सिंह कानूनी सलाहकार, आर एन दीक्षित विधिक सलाहकार, महावीर प्रसाद गार्डन भवन संस्थापक सहित विभिन्न जोन, मंडल एवं शाखाओं के सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें