लोनी। उधार दिए 10 हजार रुपये वापस मांगने पर पूजा कॉलोनी में दबंग चाचा-भतीजे ने युवक को पीट दिया। इसमें युवक घायल हो गया। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई। सुषमा राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे अंकुर ने पंचलोक गांव निवासी गोलू को दस हजार रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि पैसे मांगने पर चाचा-भतीजे ने अंकुर को पीट दिया। बताया कि गोलू ने पुत्र के पैर पर कार चढ़ा दी जिससे पैर में चोट आई है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की मां की शिकायत पर आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।