गाजियाबादा। सिद्धार्थ विहार निवासी युवक ने उसके 13 वर्षीय पुत्र के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है।
विजयनगर के सिद्धार्थ विहार निवासी गजेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नितिन कुमार चार अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे बिना बताए घर से निकल गया। काफी तलाश करते रहे। लेकिन बेटे की कोई जानकारी नहीं मिली। मामले में विजयनगर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट कर ली है।