फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पुलिस और गो तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश हुआ घायल

Thu, 23 Jan 2025 12:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

घायल बदमाश ने अपना नाम रोशन पुत्र वकील ग्राम कलछीना थाना भोजपुर बताया और फरार साथियों के नाम हबीब, हनीफ व काले बताया है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस व गो तस्करों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गए, जबकि तीन चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश के लिए लिए चार टीमों का गठन किया गया है। 
विज्ञापन


एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया देर रात एक बजे के आसपास भोजपुर पुलिस गश्त कर रही थी। जब वह दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे  अण्डरपास के नीचे पहुंची तो एक कार खड़ी हुई थी। जिसमें चार व्यक्ति बैठे हुए थे । पुलिस द्वारा जब उनसे वहां बैठने का कारण पूछने का प्रयास किया गया तो चारों बदमाश निकल कर भागने लगे तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों और से कई राउंड फायरिंग हुई। जिसमें से एक बदमाश के पैर में गोली लगी तथा अन्य तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में फरार  हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है । 

घायल बदमाश ने अपना नाम रोशन पुत्र वकील ग्राम कलछीना थाना भोजपुर बताया और फरार साथियों के नाम हबीब, हनीफ व काले बताया है। पुलिस पूछताछ पकड़े गए बदमाश ने बताया कि बताया कि वह गौकशी करने की फिराक में आये हुए थे और इसने अपने अन्य साथियों के साथ एक माह पहले भी गौकशी की थी। इसी कार से गौमांस परिवहन करने में इसी गाड़ी का प्रयोग किया था। गाड़ी की तलाशी से गौकशी करने के औजार बरामद हुए है एवं घायल बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, जिन्दा कारतूस व खोखा कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाश उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें