फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन बिरयानी पर बवाल: नवरात्रि में ठेले पर बेच रहा था शख्स, हिंदू संगठन के लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Wed, 25 Mar 2026 07:26 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

 दिल्ली-मेरठ मार्ग पर नवरात्रि में एक ठेले वाला चिकन बिरयानी बेचता पकड़ा गया। गो रक्षक और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस को सौंपा। चावलों के नीचे चिकन के पीस छिपाए गए थे।
विज्ञापन
बिरयानी बेच रहे शख्स को पकड़कर पुलिस को सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक ठेले वाला नवरात्रि में चिकन बिरयानी बेचता पाया गया। गो रक्षक और बजरंग दल कार्यकर्ता ने युवक को पकड़ पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन


गो रक्षा दल के जिला अध्यक्ष गुलशन राजपूत ने बताया कि दिल्ली-मेरठ मार्ग पर आंबेडकर पार्क के पास नवरात्रि में ठेले पर एक युवक चिकन बिरयानी बेच रहा था। इसकी भनक लगते ही गुलशन राजपूत और बजरंग दल के नगर अध्यक्ष पवन शर्मा वहां पहुंचे। देखा ठेले वाले ने चावलों के नीचे चिकन के पीस छुपाए हुए थे।

विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी, पूछने पर युवक ने वेज बिरयानी बताया,जब पुलिस ने जांच की तो चिकन के पीस पाए गए। आरोप है कि नवरात्रो में चिकन बिरयानी बेच कर भावनाओं को आहत कर रहे है । मामले में गुलशन राजपूत ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें