फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज एमएमएच कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए 25 सितंबर को एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय गाजियाबाद की ओर से आयोजित मेले में 50 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनियों की ओर से युवाओं का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

एमएमएच कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रकाश चौधरी ने बताया कि रोजगार मेले में तीन हजार से अधिक रिक्तियों के लिए युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक समेत तकनीकी और गैर तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। रोजगार मेले में शामिल होकर अभ्यर्थी अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए साक्षात्कार दे सकेंगे।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क रहेगा। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को एक ही स्थान पर कई कंपनियों में रोजगार के अवसर तलाशने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें