फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वसुंधरा सेक्टर-13 में समस्याओं का अंबार, जलभराव और अतिक्रमण से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-13 एक महत्वपूर्ण कॉलोनियों में मानी जाती है, लेकिन यहां के निवासी जल भराव से लेकर जाम समेत कई समस्या से परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि टूटी सड़क और नाले-नालियों की सफाई न होने से हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है। इस वजह से यहां के लोगों का आवागमन भी बंद हो जाता है। लोगों का कहना है कि यहां के मुख्य मार्ग पर स्कूल से लेकर बैंक्वेट हॉल तक हैं, लेकिन कभी कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आता। स्कूल के पास बैरिकेडिंग होने और बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रमों की वजह से शाम को सड़क पर लंबा जाम लग जाता है। इससे वाहनों की बात तो दूर लोगों का पैदल निकलना तक दूभर हो जाता है। बुजुर्गों का कहना है कि कॉलोनी के ओपन जिम में शाम को कई बार अवांछित लोगों की आवाजाही भी भी परेशानी बढ़ा रही है।


क्या कहते हैं लोग
मुख्य मार्ग के दोनों ओर रेहड़ी पटरी वालों की दुकानें लग जाती हैं, इससे सड़क पर भीड़ और जाम की स्थिति रहती है। आवाजाही करने में भी परेशानी होती है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन दोनों को इस ओर ध्यान देना चाहिए था।- विजय मिश्रा
विज्ञापन

काॅलोनी के बाहर निकलते ही मुख्य मार्ग पर कई बैंक्वेट हॉल हैं और उनमें आने वाले लोगों के वाहन सड़क पर ही पार्क होते हैं। सड़क पर वाहनों की पार्किंग से काॅलोनी के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।- विनय कुमार गोयल

काॅलोनी स्थित ओपन जिम में शाम और रात में असामाजिक तत्वों की आवाजाही होती है। पार्क में पुलिस को गश्त करानी चाहिए और कभी-कभी औचक निरीक्षण कर लोगों का सत्यापन करना चाहिए। देवेंद्र कुमार सिंह
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जाम और अतिक्रमण से शाम को महिलाएं यहां से निकलने में भी असुरक्षित महसूस करतीं है। पुलिस गश्त की मांग की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। -सुनील कुमार मित्तल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें