गाजियाबाद। लालकुआं क्षेत्र में पानी की टंकी भरने के विवाद में अभय तिवारी के सिर पर गमला मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। मामले में अभय ने वेव सिटी थाने में शिवम और रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अभय का कहना है कि पानी खत्म होने पर उन्होंने रात में पानी की टंकी को भरने के लिए शिवम व रवि से मोटर चलाने के लिए कहा था। दोनों ने कुछ देर में पानी भरने को कहा। काफी देर होने पर उन्होंने उनसे फिर से कहा तो गुस्साए शिवम व रवि ने उनके साथ मारपीट की। दोनों ने लोहे की रॉड व गमले से हमला कर दिया। एसीपी वेव सिटी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।