फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वसुंधरा में आग से 15 झुग्गियां जलीं, सिलिंडर फटे...कविनगर में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में नुकसान

विज्ञापन
बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में लगी आग व उठता धुआं। संवाद
विज्ञापन
साहिबाबाद/गाजियाबाद। जिले में आग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सोमवार को वसुंधरा सेक्टर-1 में खाली प्लॉट पर बसी 15 झुग्गियों और कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में आग लगने से खासा नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-1 में खाली प्लॉट पर बसी झुग्गियों में दोपहर करीब तीन बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां बनी करीब 15 झुग्गियों को चपेट में ले लिया। इनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। झुग्गियों में रह रहे लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

इस दौरान करीब पांच घरेलू गैस सिलिंडर फटने से आग और विकराल हो गई। गैस सिलिंडरों में हुए धमाकों की आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनी गई। दमकल की सात गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हादसे में पांच वाहन, एक खोखा और गोशाला भी जल गई। हालांकि, सभी 10 से अधिक गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद शाम करीब चार बजे कविनगर में औद्योगिक क्षेत्र स्थित एलएन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में आग लग गई। कंपनी में अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन स्थिति बेकाबू होने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम ने गौतमबुद्धनगर से आरटी गुलेटिंग टावर मंगाकर 32 मीटर ऊपर से पानी की बौछार कर करीब ढाई घंटों में आग पर काबू पाया गया।

बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में लगी आग व उठता धुआं। संवाद

बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में लगी आग व उठता धुआं। संवाद

बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में लगी आग व उठता धुआं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें