फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिनेमा घर में लगी आग, 10 टैंकर से एक घंटे की मशक्कत से बुझाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कौशांबी थाना क्षेत्र के पेसेफिक मॉल के सिनेमा घर में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई और हाल व प्रोजेक्टर रूम में रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर दमकल कर्मियों ने 10 फायर टेंडर और माॅल में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग सुबह लगी थी। चूंकि उस समय मॉल बंद था और दोपहर या शाम में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि सुबह 7:21 पर पेसेफिक मॉल स्थित सिनेमा घर में आग लगने की सूचना मिली तो दमकलकर्मी पानी के टैंकर लेकर रवाना हुए। हालांकि उससे पहले सुरक्षा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने मॉल के फायर फायटिंग सिस्टम से आग बुझाना शुरू कर दिया था। सिनेमा घर से आग की लपटें और धुआं मॉल में फैल गया था। टीम ने धुआं कम करने के लिए एग्जास्ट लगाकर धुएं को बाहर निकाला। साथ ही मॉल के फायर फाइटिंग सिस्टम और अपनी गाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया। तेज होती आग देखकर कोतवाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से फायर टेंडर बुलाए गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगी है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें