खुर्जा जंक्शन। सोमना स्टेशन पर बुधवार को जीआरपी व आरपीएफ की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 141 यात्रियों से 91,510 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही टिकट लेकर सफर करने की अपील की।
खुर्जा जंक्शन जीआरपी प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि बुधवार को सोमना स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट शिवांक सिंह के नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के मार्गदर्शन में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें छह ट्रेनों में बिना टिकट के सफर कर रहे यात्रियों से जुर्माना लिया गया। बिना टिकट के 139 और बिना बुकिंग के सामान लेकर जा रहे दो यात्रियों पर कार्रवाई की गई। इसी के साथ यात्रियों से अपील की गई कि टिकट लेकर ही रेल यात्रा करनी चाहिए। प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज का ही उपयोग करें।