फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उधार रुपये देने के लिए फाइनेंसर को घर बुलाकर पीटा, चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। गौरी पट्टी कॉलोनी में फाइनेंसर को उधार रुपये देने के बहाने से घर बुलाकर चार युवकों ने मारपीट कर चोटिल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। घटना 14 मार्च को हुई और पुलिस ने 18 मार्च को रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच करने की बात कही है।
विज्ञापन

गौरी पट्टी काॅलोनी निवासी जाहिद बेग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कॉलोनी के रहने वाले सलमान से जान पहचान थी। सलमान ने करीब एक साल पहले साढ़े पांच लाख रुपये उधार दिए थे। सलमान ने कुछ ही दिन में रुपये लौटाने की बात कही थी, लेकिन एक साल बाद भी उसने रुपये वापस नहीं किए। जब भी वह फोन करता तो जल्द ही रुपये लौटाने की बात करता था। कुछ दिन से वह रुपये देने की बात से मुकर रहा था। 14 मार्च को उसने फोन किया तो आरोपी ने उसे अपने घर पर रुपये लौटाने के लिए बुलाया था। जब वह सलमान के घर पहुंचे तो वहां पर पहले से शहनवाज खान, शेर खान और दिलशाद आदि मौजूद थे। आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज की और फिर मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने घर से घसीटकर बाहर फेंक दिया। इस दौरान वह चोटिल भी हो गए। उसने पुलिस को शिकायत दी और जांच के बाद अब रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित फाइनेंसर की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें