फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पेड़ में उभरी आकृति, लोगों ने खाटू श्याम मान शुरू की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर क्षेत्र के शकूरपुर गांव स्थित चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल के समीप पिलखन के पेड़ में उभरी आकृति को खाटू श्याम की छवि मानकर लोगों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी।
सोमवार को मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मौके पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुटने लगी। भीड़ ने खाटू श्याम के जयकारे के साथ पूजा अर्चना कर कीर्तन शुरू कर दिया। ग्राम प्रधानपति महेश चौधरी ने बताया कि उनके गांव के अलावा भोजपुर, चुड़ियाला, पलौता, सैदपुर, भड़जन, तलहैटा सहित कई गांवों से लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वे इस स्थान पर खाटूश्याम के मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश ने बताया कि दो दिन पूर्व कुछ ग्रामीण चंद्रशेखर स्मारक स्थल में टहलने गए। उन्हें वहां पिलखन के पेड़ पर विशेष आकृति बनी दिखी। ग्रामीणों ने उसे खाटूश्याम की छवि बता विधि विधान से पूजा शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें