फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 24 करोड़ की लागत से सिद्धार्थ विहार में बनेगा नाला, दूर होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। सिद्धार्थ विहार के करीब दो लाख लोगों को इस बार मानसून में जल भराव की समस्या नहीं झेलनी होगी। आवास विकास परिषद ने नाले का निर्माण शुरू करा दिया है। इसे मानसून से पहले ही पूरा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद ने अपने सिद्धार्थ विहार योजना में करीब दो दशक पूर्व ही नाले और नालियां बनाई थीं। इतने साल से यहां बहुमंजिला इमारतों में काफी आबादी बढ़ी है। साथ ही बनाई गई नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। कई वर्षों से हल्की बारिश में भी सिद्धार्थ विहार के मुख्य मार्ग पर जल भराव हो जाता था। इसके अलावा अन्य सड़कों पर भी पानी जमा हो जाता है। पिछले साल ही समस्या का समाधान निकालने के लिए नाले-नालियों के निर्माण के प्रस्ताव पारित किए गए थे। आवास विकास परिषद निर्माण खंड दो अधिशासी अभियंता विकास गौतम ने बताया कि बजट 2025 में ही जारी कर दिया था। ग्रैप की वजह से नाले का काम शुरू नहीं कराया जा सका था। करीब 24 करोड़ की लागत से पूरी योजना में नाला निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है, जल्द ही लोगों को जल भराव की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी।

दिल्ली आईआईटी ने तैयार किया 15 किमी नाले का डिजाइन
सिद्धार्थ विहार योजना में करीब 15 किमी का नाला दिल्ली आईआईटी की टीम ने डिजाइन तैयार किया है। इस बार का डिजाइन चार दशक तक योजना में बढ़ने वाली आबादी को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें