फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ग्राहक बनकर आए शातिर ने सोने के सिक्के किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के डासना गेट बाजार में आभूषण देखने के बहाने दुकान पर आए युवक ने सोने के सिक्के चोरी कर लिए। मामले में सराफा कारोबारी ने नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि डासना गेट बाजार में सराफा कारोबारी नरेंद्र वर्मा की दुकान है। कारोबारी ने शिकायत में बताया कि 19 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवक दुकान पर आया। उसने सोने के गहने व अन्य सामान दिखाने के लिए कहा। सामान देखते समय युवक ने करीब 65 ग्राम वजन के सोने के सिक्के चुपके से अपनी जेब में रख लिए और वहां से चला गया।
कुछ देर बाद सिक्के गायब होने का पता चलने पर कारोबारी ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें युवक सिक्के जेब में रखते हुए दिखाई दिया। एसीपी ने बताया कि आरोपी की पहचान व तलाश के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें