फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गली में पड़ी बजरी पर फिसला बच्चा, भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के लोकप्रिय विहार स्थित मदरसा वाली गली में 21 अक्तूबर की देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। शुक्रवार को मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले में पहले पक्ष के बदऊजामा की तहरीर पर पुलिस ने 23 अक्तूबर की रात कॉलोनी के ही रहने वाले आदिल और आसिफ और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। आदिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज मुकदमे में बदऊजामा ने बताया कि 21 अक्तूबर की रात आदिल और आसिफ अपने साथियों के साथ उनके घर में घुसे और लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मदरसा वाली गली में एक घर के बाहर भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली बजरी व अन्य सामान पड़ा था। 21 अक्तूबर की रात दूसरे पक्ष का बच्चा फिसलकर गिर गया। इस पर पहले पक्ष ने कुछ टिप्पणी की। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें