शक्तिखंड चार स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी कांग्रेस यादव का इकलौता बेटा दो अक्तूबर को क्षेत्र में ही आयोजित भंडारे में खाना खा रहा था। परिवार वालों का आरोप है कि वहां एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। बच्चा कार के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।