फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पालिका के निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिरकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
मुरादनगर। दरगाह कॉलोनी में निर्माणाधीन शौचालय में गिरकर हुई प्रिंस की मौत। फाइल फोटो
विज्ञापन
मुरादनगर। दरगाह कॉलोनी में निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में गिरने से छात्र प्रिंस (9) की मौत हो गई। कॉलोनी के लोगों ने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। आरोप है कि ठेकेदार ने सेप्टिक टैंक तो बना दिया लेकिन ढक्कन नहीं लगाए।
विज्ञापन


दरगाह कॉलोनी निवासी सोनू कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। वह मां राम कटोरी, पत्नी प्रीति व दो बच्चों के साथ रहते हैं। छोटा बेटा प्रिंस कक्षा चार का छात्र था। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वह परिजनों से खेलने की बात कहकर घर से निकला था। शाम चार बजे वापस नहीं आने पर परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने तलाश शुरू की। काफी तलाश करने के बाद भी बच्चा नहीं मिला।
शाम करीब साढ़े सात बजे लोग बच्चे की तलाश करते कॉलोनी में बने शौचालय के टैंक के पास पहुंचे, वहां उन्हें बच्चे की एक चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद लोगों ने टैंक का पानी निकालना शुरू किया। तीन फीट तक पानी बाहर निकालने के बाद बच्चे का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन


शौचालय के टैंक से शव बाहर निकालने के बाद कॉलोनी के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि शौचालय का टैंक करीब नौ फीट गहरा है। सफाई के लिए हॉल छोड़े गए हैं उन पर ढक्कन भी नहीं लगाए गए हैं। कई बार ठेकेदार से टैंक को ढकने की बात कही लेकिन उसने एक न सुनी और आज यह हादसा हो गया।
लोगों ने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाकर मुआवजे की मांग की। हंगामा बढ़ने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह का कहना है कि ढाई साल पहले शौचालय निर्माण कार्य का टेंडर हुआ था। इस बीच ठेकेदार को कई बार नोटिस दिए गए। हादसे के बाद ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें