खोड़ा। थानाक्षेत्र के खोड़ा कॉलोनी निवासी संदीप सक्सेना के 10 अगस्त को चोरी हुए मोबाइल का मामला पुलिस ने 20 अगस्त को दर्ज किया है। उनका मोबाइल ऑटो रिक्शा में चोरी हुआ था। दर्ज मुकदमे में संदीप सक्सेना ने बताया कि 10 अगस्त को वह अपनी बहन को कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर छोड़ने गए थे। वहां से वह ऑटो रिक्शा में वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी ने उनका मोबाइल चुरा लिया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि थाने पर शिकायत 20 अगस्त को आई थी। मुकदमा दर्ज कर एक टीम को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के काम पर लगाया गया है।