फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी एप पर निवेश कराकर 9.50 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर इंदिरापुरम के प्रदीप सोलंकी से 9.50 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित से एक फर्जी एप पर यह रकम डलवाई। पीड़ित ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह के अनुसार, वैभव खंड स्थित आदित्य मेगा सिटी निवासी प्रदीप सोलंकी ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर दिनेश सिंह नाम के व्यक्ति ने कॉल कर खुद को वित्तीय विशेषज्ञ व वेल्थ एलायंस संस्था का संस्थापक बताया था। उसने कहा था कि मुंबई में स्टॉक मार्केट ट्रेजर हंटिंग सीक्रेट्स नाम की पुस्तक लांच कर रहा है।
इसके बाद केटी नाम की महिला ने कॉल कर खुद को मैककिनले सीएम मोबाइल एप की मैनेजर बताया। सेबी में एप के रजिस्ट्रेशन व अमेरिकी अधिकारियों से नजदीकी का दावा किया। साथ ही उन्हें एप पर जोड़ दिया। पीड़ित के मुताबिक उन्हें भारतीय व अमेरिकी स्टॉक में निवेश पर अच्छे लाभ का झांसा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोपियों पर विश्वास करके छह जनवरी 2026 को एप पर 9.50 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसके दो दिन बाद उनके खाते में 10.70 लाख रुपये दर्शाए गए। उन्होंने खाते से एक हजार रुपये निकाले भी। इसके बाद दूसरे ग्रुप से जोड़ दिया गया। उन्होंने पूर्व में निवेश की गई धनराशि खाते से निकालने का प्रयास किया तो असफल रहे।
इसके बाद दिनेश सिंह ने मुंबई का एक टिकट भेजा और कहा कि उनके पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में जरूर आएं। बाद में उन्हें पता चला कि टिकट व मोबाइल एप फर्जी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें