फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

92 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 19 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
रक्त दान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और उड़ीसा सेवा समिति की ओर से रविवार को लाजपतनगर  स्थित स्वरूप पार्क में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिला ब्लड बैंक के सहयोग से लगे इस कैंप में 92 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। सुबह साढ़े दस बजे से शाम चार बजे तक कैंप लगा।  रक्तदान से पहले लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई।
विज्ञापन


स्वरूप पार्क से सुबह नौ बजे मेयर अशु वर्मा और व्यवसायी आदि नारायण गुप्ता ने रैली को रवाना किया। इसमें आठ स्कूलों के 190 छात्रों ने भाग लिया। रैली लाजपत नगर के विभिन्न ब्लॉक से होते हुए स्वरूप पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई।

छात्रों ने लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान मेयर अशु वर्मा ने अमर उजाला और उड़ीसा सेवा समिति के इस प्रयास की सराहना की और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।      
विज्ञापन


कैंप में रक्तदान करने के लिए लोग सुबह 10:30 बजे से पहुंचने लगे। कैंप में लाजपत नगर के साथ ही साहिबाबाद के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंचे। रक्तदान के प्रति महिलाओं का भी उत्साह रहा।

उड़ीसा सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान करने शिविर में 150 लोग पहुंचे। कुछ लोगों में हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से उनका रक्त नहीं लिया गया। 92 लोगों ने रक्त दान किया।

इसमें नंदग्राम से आए हेमंत कुमार ने 54वीं बार रक्तदान कर दूसरों के लिए मिसाल कायम की। इसके साथ ही कैंप में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य की भी निशुल्क जांच की गई। डायटीशियन शिवानी देवी ने लोगों को फिट रहने के लिए उचित खानपान की सलाह ली।

उड़ीसा समिति के सचिव मीणाकेतन मिश्रा ने बताया कि शिविर में करीब 250 लोगों ने भाग लिया। वसुंधरा के श्रीकृष्णा अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की।

इस मौके पर उड़ीसा सेवा समिति के सभापति पीसी साहू, सचिव मीणाकेतन मिश्रा, समिति के चैरिटी हेड नागेंद्र नाथ समल, पीसी नायर, रमाकांत जेना, अनिल साहू, संजय बराल, चंद्रशेखर, संजीव बेहरा, मीना, रेखा पवार, कविता नेगी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहीं।      
विज्ञापन


बोले महादानी    
रक्तदान महादान है। अखबार में खबर देखने के बाद सुबह ब्लड डोनेट करने आया हूं।       
अनूप       
हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है। खुद तो ब्लड डोनेट किया ही दूसरों को भी जागरूक कर रहा हूं।       
हर्ष जैन      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें