शादी का झांसा देकर तीन माह किया दुष्कर्म
मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का नवंबर 2017 में तलाक हो गया था। तब से वह मायके में रह रही है।
पीड़ित महिला के अनुसार, वह मोदीनगर स्थित एक कालोनी में मायके में ढाई साल के बेटे के साथ रह रही है। करीब तीन माह पूर्व महिला की मुलाकात उजैड़ा गांव निवासी युवक से हुई। आरोप है कि उक्त युवक ने शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुष्कर्म किया। आरोप है कि अब वह शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। कोतवाली पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। एसएचओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।