फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने पर विद्युतकर्मियों से हाथापाई, सरकारी रिकार्ड फाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कनेक्शन काटने पर विद्युत कर्मियों से हाथापाई, सरकारी रिकार्ड फाड़ा
विज्ञापन


सिकंदराबाद। बकाया राशि जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने से आक्रोशित आरोपी ने विद्युत कर्मियों के साथ गाली गलौच कर हाथापाई की। इतना ही नहीं आरोपी ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। जेई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र मुरादाबाद के जेई संजस कुमार ने बताया कि बुधवार को उन्होंने नंदगढी में सौभाग्य योजना के तहत नए कनेक्शन देने, बकाया बिल की वसूली को कैंप लगाया था। इस दौरान उनके साथ टीजीटी शेर सिंह, सुरेंद्र गिरी के अलावा संविदा कर्मी जावेद, सलमान, मुकेश, मनोज आदि मौजूद थे। गांव निवासी एक महिला पर 19572 रुपये का बिल बकाया था। जब विद्युत कर्मी उसका कनेक्शन काटने के पहुंचे तो आरोपी महिला के बेटे ने कर्मचारियों के साथ गालीगलौच करते हुए हाथापाई की और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। कोतवाल गिरीश कुमार कोटिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें