फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश पर लगा ग्रहण, नहीं होंगे 65 कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश पर लगा ग्रहण, नहीं होंगे 65 कार्यक्रम
विज्ञापन


बुलंदशहर।
अफसरों से की गई अभद्रता का खामियाजा जिले की जनता को उठाना पड़ेगा। नुमाइश कमेटी की बैठक में सदस्यों के हंगामे और अफसरों से खींचतान के चलते डीएम ने नुमाइश में होने वाले 65 कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। अब जनता इन कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने से वंचित रह जाएगी।
जिले में 123 वर्षों से चली आ रही परंपरा इस बार टूटने जा रही है। करीब सवा सौ साल से लगातार जिला प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार कमेटी के सदस्यों के हंगामे के चलते डीएम ने सभी कार्यक्रमों के आयोजनों को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

पांच मार्च से शुरू होने जा रही जिला प्रदर्शनी में इस बार कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई नुमाइश कमेटी की बैठक में सदस्यों ने जमकर हंगामा किया था। सदस्यों ने कार्यक्रमों का आयोजन इवेंट मैनेजर से कराए जाने के प्रस्ताव पर भी हंगामा करते हुए मौके पर मौजूद एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्र और सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता से अभद्रता की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएम डा. रोशन जैकब ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला प्रदर्शनी में कराए जाने वाले सभी 65 कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। ऐसा पहली बार होगा, जब ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी में कार्यक्रम नहीं आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों को किया गया रद्द
डीएम ने नुमाइश में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम स्टार नाइट, कवि सम्मेलन, मुशायरा, कव्वाली, पंजाबी नाइट, कॉमेडी नाइट, कुश्ती, कबड्डी, क्रिकेट, रागिनी, टेबल टेनिस समेत 65 कार्यक्रमों के आयोजनों को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

नुमाइश में मिलेंगे सिर्फ झूले, सर्कस और दुकानें
कार्यक्रमों का आयोजन रद्द होने के चलते जिला प्रदर्शनी में इस बार लोगों को केवल झूले, सर्कस और खाने-पीने व खरीदारी की दुकानें ही मिलेंगी। इसके साथ ही वैरायटी शो भी लगेगा।
आयोजन की सफलता पर लगा प्रश्नचिह्न
अब तक ये कार्यक्रम नुमाइश का सबसे बड़ा आकर्षण होते थे। इनके न होने से प्रदर्शनी की सफलता पर प्रश्नचिह्न लग गया है।
वर्जन
डीएम के आदेश पर कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। अभी आगे की रणनीति बनाई जा रही है।
- हिमांशु गुप्ता, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें