फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की आंख में मिर्च झोंककर भागा बंदी, दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही की आंख में मिर्च झोंककर भागा बंदी, दबोचा
विज्ञापन


गाजियाबाद। डासना जेल से कोर्ट में आया बंदी पेशी के बाद सिपाही की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर भाग गया। सिपाही के शोर मचाने पर कोर्ट में तैनात चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिसकर्मियों ने भागकर उसे पकड़ा। बंदी अपने अंडर गारमेंट में छिपाकर लाल मिर्च पाउडर लाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ आए सिपाही ने बंदी के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंचौली के मोहल्ला ऊंचा पट्टी निवासी शहजाद एक साल से डासना जेल में बंद है। हापुड़ देहात थाने से उसे हत्या की कोशिश के मामले में जेल भेजा गया था। सोमवार को गाजियाबाद में एडीजी सात की कोर्ट में उसकी पेशी थी। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही हरीश चंद्र उसे पेशी पर लाया था। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे सिपाही शहजाद को लेकर वापस कोर्ट परिसर में स्थित हवालात में लेकर जा रहा था। हवालात के पास पहुंचने पर शहजाद ने अंडर गारमेंट से मिर्ची पाउडर निकाला और सिपाही हरीश चंद्र की आंखों में झोंक दी। वह हाथ छुड़ाकर भाग गया। सिपाही ने शोर मचा दिया। इसी दौरान कोर्ट परिसर स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज गौतम सिंह और अन्य पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़ पड़े और कोर्ट परिसर से ही उसे दबोच लिया। एसएचओ कविनगर समरजीत सिंह ने बताया कि सिपाही हरीशचंद्र ने बंदी शहजाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शहजाद पर इंचौली समेत कई थानों में हत्या, लूट के कई केस दर्ज है। वह एक बार पहले भी पेशी के दौरान भागने की कोशिश कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें