जर्मनी गए रेनबो स्कूल के डायरेक्टर की मौत
छुट्टियां बिताने जर्मनी गए प्रताप विहार स्थित रेनबो स्कूल के डायरेक्टर अतुल अग्रवाल की नहर में डूबने से मौत हो गई है। वह अपनी बहन के पास छुट्टियां बिताने जर्मनी गए थे। गत 10 जून को ही अतुल अग्रवाल की मौत हो गई थी।
उनका शव शुक्रवार रात गाजियाबाद पहुंचा। अतुल अग्रवाल 14 मई को जर्मनी गए थे और उन्हें 14 जून को वापस आना था। परिवार के मुताबिक जर्मनी में वह अपनी बहन व फैमिली के साथ इंग्लिश गार्डन घूमने गए।
वहां नहर में नहाते वक्त पैर फिसलने से वह नहर में डूब गए और दो घंटे बाद खोजबीन कर उनकी लाश नहर से निकाली गई।