मुरादनगर। साइबर ठगों ने एक युवक के दो बैंक खातों से 83 हजार रुपये निकाल लिए। शोभापुर गांव निवासी कुलदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनके फेडरल बैंक के खाते से 50 हजार रुपये और इंडियन बैंक के खाते से 33 हजार रुपये बिना जानकारी के निकल गए। उनके पास रकम निकलने का कोई मैसेज भी नहीं आया। एसीपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।