फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 करोड़ से डस्ट फ्री होंगी 49 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
30 करोड़ से डस्ट फ्री होंगी 49 सड़कें
विज्ञापन


गाजियाबाद। शहर की 49 सड़कों को नगर निगम ‘डस्ट फ्री’ बनाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। निगम प्रशासन ने विभिन्न कॉलोनियों की सड़कों को चिह्नित किया है। इन पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निगम प्रशासन सड़कों के किनारे ग्रीन पैच कराने के साथ परफ्यूरेटेड टाइल्स बिछाएगा। इसकी अनुमति शासन से मिल गई है। अगले महीने से काम शुरू हो सकता है।
सड़काें पर उड़ती धूल के कारण जहां प्रदूषण बढ़ता है, वहीं लोगाें को परेशानी होती है। इसी वजह से डीएम ने नगर निगम, आवास विकास परिषद और जीडीए से ऐसी सड़कों को चिह्नित करने के निर्देश दिए थे, जहां पर सबसे ज्यादा धूल उड़ती है। नगर निगम ने सभी पांच जोन में सर्वे करके 49 सड़कों को डस्ट फ्री करने के लिए चुना है। निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन ने बताया कि सड़क किनारे परफ्यूरेटेड टाइल्स बिछाई जाएगी। इस टाइल्स की खूबी यह है कि इसके बीच में छेद होता है। बारिश का पानी आसानी से जमीन के अंदर जा सकता है। मोहन नगर जोन में 6 सड़कों, वसुंधरा जोन में 10, सिटी जोन में 17, कविनगर जोन में 5, विजय नगर जोन में 11 सड़कों पर काम होना है। सड़काें के किनारे अगर जगह बचती है, तो वहां पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। यह कार्य अवस्थापना निधि से किया जाएगा।
विज्ञापन


ये सड़कें हाेंगी डस्ट फ्री
मोहन नगर जोन : जीटी रोड से करन गेट पुलिस चौकी तक, मौर्या रोड से लोहिया पार्क होते हुए शिव चौक से लोनी रोड तक, लोनी रोड से मौर्या रोड मदर डेयरी तक, लोनी रोड से सीमापुरी रोड तक, जीटी रोड से ईएसआई अस्पताल तक और शालीमार गार्डन से विजया पार्क होते हुए शहीदनगर तक।

वसुंधरा जोन : कंट्री इन होटल से साइट-4 पुलिस चौकी व सूर्यनगर फ्लाईओवर तक, वसुंधरा रोड लाइट से झंडापुरा महाराजपुर होते हुए पैसिफिक मॉल तक, चंद्रनगर पानी की टंकी से कमल ढाबा होते हुए मदर डेयरी सूर्यनगर तक, कड़कड़ सौर ऊर्जा मार्ग से प्राइमरी स्कूल तक, लिंक रोड से डेंटल कालेज होते हुए सौर ऊर्जा मार्ग तक, साहिबाबाद गांव का मुख्य मार्ग, मेवाड़ इंस्टीट्यूट से आगे टी-प्वाइंट तक, गार्डनिया अपार्टमेंट से बुद्ध चौक होते हुए वैशाली सीएनजी रोड तक, वैशाली सेक्टर 5, 6 का मुख्य मार्ग लिंक रोड से रामप्रस्था ग्रीन होते हुए इंदिरापुरम तक, वैशाली सेक्टर 3 व 5 के बीच का रोड।

सिटी जोन : कालका गढ़ी चौक से होली चाइल्ड चौराहे तक, टाटा मोटर्स मालीवाड़ा से होली चाइल्ड चौराहे तक, होली चाइल्ड चौराहे से नासिरपुर फाटक, जिला उद्योग केंद्र से पुलिस चौकी पीले क्वार्टर, पुलिस चौकी पीले क्वार्टर से बी-22 अंबेडकर रोड तक, फैक्ट्री नंबर 44ए से हमदर्द फैक्ट्री व पावर हाउस होते हुए सी ब्लाक मेरठ रोड इंडस्ट्रियल सीमा तक, उत्तम टोयोटा शोरूम से ब्रिटेनिया ब्रेड मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया तक, रीजेंट मोटर्स से आरसीसीवी कालेज होते हुए राजनगर रेलवे क्रॉसिंग तक, राकेश मार्ग शनि मंदिर से गुलमोहर एंक्लेव तक, मेरठ रोड से नंदग्राम डबल रोड विश्वकर्मा मंदिर तक, हिंदी भवन से अंबेडकर कालोनी पीले क्वार्टर तक, टेलीफोन एक्सचेंज रोहन मोटर्स से आर्य नगर चौराहा होते हुए सिहानी गेट पुलिस चौकी तक, पैलीकान होटल से छबीलदास व लाल चौक होते हुए मेरठ रोड तक, एरावती नर्सिंग होम पटेलनगर से तीन मंजिल क्वार्टर मेरठ रोड तक, वार्ड 92 देवी मंदिर से ईदगाह वाली रोड, वार्ड 95 जस्सीपुरा से पीएसी चौक तक। जस्सीपुरा से गौशाला फाटक तक।

कविनगर जोन: रजापुर फ्लाईओवर से एनएच 24 सर्विस रोड के दोनों तरफ, हापुड़ चुंगी से पुलिस लाइन होते हुए पार्थ इन होटल का मुख्य मार्ग, अग्रसेन वाटिका से रजापुर फ्लाई ओवर तक , डायमंड फ्लाई ओवर से मुखर्जी पार्क होते हुए जीटी रोड तक, फॉर्च्यून होटल से गुलधर रहीसपुर मोड़ तक।
विज्ञापन


विजय नगर जोन : वार्ड 25 में अंबेडकर नगर चौकी से चिपियाना पश्चिमी रेलवे फाटक तक, अंबेडकर नगर राठी मिल मुख्य मार्ग से अंबेडकर चौकी तक, विजय नगर थाने से उत्सव भवन तक, भीमाबाई पार्क से संतोष मेडिकल कालेज तिराहे तक, विजय नगर थाने से गौशाला फाटक तक, सम्राट चौक से डीपीएस चौराहे तक, विजय नगर में कश्मीरी मंदिर से प्रताप विहार चौक होते हुए के ब्लाक तिराहे तक, डीएवी चौक से चरन सिंह कालोनी तिराहे तक व एल ब्लाक रोड व मिर्जापुर रोड से रोजी कालोनी तक, त्रिपाठी नर्सिंग होम से शिवपुरी तिराहे तक, शिवपुरी ए ब्लाक के दोनों तरफ की रोड, विजय नगर बाईपास के किनारे सर्विस रोड के दोनों तरफ और बिच्छल गेट रोड से सेक्टर 11 सामुदायिक केंद्र वाली रोड व गढ़वाली पार्क रोड के दोनों तरफ कार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें