फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान भरोसे सुरक्षा इंतजाम, सांसत में लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान भरोसे सुरक्षा इंतजाम, सांसत में लोगों की जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। मोहननगर मेट्रो स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान गिरे गार्टर ने डीएमआरसी के सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है। मेट्रो के नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पर भी सुरक्षा के इंतजाम हवा हवाई दिखाई दिए। नियमों का उल्लंघन करने के साथ सुरक्षा इंतजाम की होने वाली अनदेखी से फिर हादसे की तलवार लटकी हुई है।
नया बस अड्डा मेट्रो स्टेशन पर निर्माण संबंधी 80 फीसदी कार्य पूरा हुआ है। यहां मेट्रो स्टेशन और ट्रैक पर तेजी से काम जारी है, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए न तो निर्माण दायी संस्था की ओर से कार्य चलते वक्त वाहनों को रोकने या फिर कुछ रास्ता ब्लॉक करने के लिए बैरियर की व्यवस्था नहीं है। साथ ही किसी-किसी स्थान पर सुरक्षा संबंधी जाल भी गायब है। इस स्टेशन का हाल यह है कि एक ओर ऊपर काम चलता रहता है, दूसरी ओर नीचे जीटी रोड पर वाहनों का काफिला दौड़ता रहता है। ऐसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा में लापरवाही, जीडीए ने डीएमआरसी को भेजा नोटिस
गाजियाबाद। जीडीए ने डीएमआरसी को नोटिस दिया है। घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए जीडीए ने निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। सुरक्षा संबंधी कदम नहीं उठाने पर प्राधिकरण ने संबंधित फर्म पर कार्रवाई करने की बात कही है। मोहननगर में हुई गार्टर गिरने की घटना जीडीए में भी चर्चा का विषय रही। मामले में जीडीए मुख्य अभियंता विवेकानंद सिंह ने कहा कि सुरक्षा संबंधी कदम नहीं उठाने को लेकर डीएमआरसी को नोटिस भेजा गया है। नोटिस के जरिए लापरवाही बरतने वाली फर्म पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। घटना का दोहराव न हो इसके लिए निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें