फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल के बच्चे की ईंद से सिर कुचलकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल के बच्चे की ईंट से सिर कुचलकर हत्या
विज्ञापन


मसूरी (गाजियाबाद)। पारिवारिक रंजिश में शनिवार को मसूरी में तीन साल के बच्चे की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई। शव को रजाई में लपेटकर भूसे से भरे कमरे में फेंक दिया। पुलिस ने शव बरामद कर बच्चे के पिता की ताई व चचेरे भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है।
मसूरी के गांव इनायातपुर निवासी संजीव कुमार का गांव में ही सैलून है। उनके तीन बेटे निशांत, कुनाल और गुड्डू हैं। निशांत और कुनाल प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि पड़ोस में ही उनके ताऊ का परिवार रहता है। उनसे पारिवारिक रंजिश चल रही है। आरोप है कि शनिवार की सुबह ताई शांता, 16 वर्षीय चचेरे भाई व 17 वर्षीय चचेरी बहन ने उनके बेटे कुनाल (तीन) का अपहरण किया। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने तीनों को कुनाल को अपने घर ले जाते हुए देखा। तीनों ने अपने घर में कुनाल को रॉड से पीटा और सिर को ईंट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी। घर में खून के निशान फैल गए।
विज्ञापन

दोपहर तक भी जब कुनाल घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की। इस पर गांव वालों ने ताई व चचेरे भाई-बहन को कुनाल के साथ देखे जाने और उसे उनके घर ले जाने की जानकारी दी। यह भी बताया कि कुछ देर बार चचेरा भाई साइकिल पर रजाई में कुछ लपेटकर गांव से गुजरा था और गांव निवासी अपने दोस्त के घर पहुंचा था। इस पर संजीव ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ताऊ के घर पहुंची, जहां खून के निशान मिल गए। पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद कर दिया। चचेरे भाई के दोस्त के घर छापा मारा गया तो कुनाल का शव रजाई में लिपटा भूसे से भरे कमरे में पड़ा मिला। उसका सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। एसएचओ मसूरी एसपी सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर शांता और नाबालिग चचेरे भाई-बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तीनों फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है। उन पर हत्या और सबूत मिलाने की धाराएं लगाई गईं हैं ।

भूसे से भरे बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर फेंका शव
एसएचओ बताया कि आरोपियों ने जहां बच्चे का शव छिपाया था, उस कमरे में ताला लगा था। आरोपी ने कमरे का दरवाजा ऊपर से तोड़कर शव फेंक दिया था। पुलिस ने खून से लथपथ रजाई और खून से सना तकिया भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


साइकिल पर शव रखकर गांव में घुमा आरोपी
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी साइकिल पर मासूम आरोपी के शव को रखकर करीब आधा घंटा तक गांव में घूमता रहा। वहीं, ग्रामीणों को शक होने पर उन्होंने इसकी जानकारी कुनाल के परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश कर शव को बरामद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें