फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: टास्क पूरा करने के नाम पर फ्रॉड, युवती से 79 लाख ठगे

Thu, 10 Aug 2023 01:04 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

निशिका अग्रवाल को शातिरों ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा देकर 79 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करके पहले कुछ रकम देकर विश्वास में लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयनगर के सिद्धार्थ विहार इलाके में प्रतीक ग्रांड सिटी निवासी निशिका अग्रवाल को शातिरों ने ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर कमाई का झांसा देकर 79 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टास्क पूरा करके पहले कुछ रकम देकर विश्वास में लिया। इसके बाद निवेश के नाम पर ठगी की।

विज्ञापन


निशिका अग्रवाल का कहना है कि उनके पास ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर कमाई करने के लिए एक मेसेज आया था। उन्होंने उस पर संपर्क किया तो उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा। शुरुआत में उन्हें टास्क पूरा करने पर रुपये दिए गए। इसके बाद उनसे कुछ रुपये निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा मिलने की बात कही गई। ऐसा करके शातिरों ने उनसे 79 लाख रुपये निवेश करा लिए।

लेकिन जब उन्हें रुपये वापस नहीं मिले तो उन्हें शक हुआ और निवेश की गई रकम को निकालने का प्रयास किया। इस पर शातिरों ने 1.20 लाख रुपये निवेश करने पर ही रुपये वापस देने के शर्त बताई। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत करके केस दर्ज कराया। एसीपी नगर का कहना है कि मामले में साइबर सेल की मदद लेकर शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें