मोदीगनर। शातिरों द्वारा एक युवक को करोड़ों रुपये की कमाई का झांसा देकर 78 लाख रुपये हड़पने का मामले सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने निशांत राज गुप्ता निवासी दिल्ली, अमित पुत्र दूबे सिंह निवासी गांव दौसा बंजारपुर और हिमांशी शर्मा निवासी तिबड़ा रोड मोदीनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तिबड़ा रोड निवासी शुभम शर्मा ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी मुलाकात कृष्णानगर दिल्ली निवासी निशांत राज गुप्ता से हुई थी। निशांत ने खुद को गाजियाबाद स्थित एक कंपनी का डायरेक्टर बताया। निशांत ने ब्रेड उत्पादन कारोबार में अच्छा लाभ होने की जानकारी देते हुए अपनी कंपनी की वार्षिक टर्न ओवर 36 कराेड़ रुपये से अधिक बताई। निशांत के झांसे में आने पर शुभम नेे मशीन आदि की खरीदारी के लिए 28 लाख और फिर बाद में 50 लाख रुपये दिए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद