गाजियाबाद। रविवार को 579 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, इनमें से 78 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 59 डिस्चार्ज किए गए हैं। अब तक संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 4619 हो गई है। इनमें से 3623 डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 64 की मौत हो गई है। अभी अलग-अलग अस्पतालों में 932 मरीजों का इलाज चल रहा है।