फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 73 संक्रमित मिले, 34 का आइसोलेशन हुआ पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। 2264 लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट में 73 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें 47 पुरुष और 26 महिलाएं हैं। सात दिन के संक्रमण के बाद 34 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। इनमें से चार मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। इस समय जिले में 347 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 31 मरीज अलग-अलग अस्पताल में भर्ती हैं। अप्रैल में अभी तक एक भी सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मार्च में 133 नमूने जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। शासन के निर्देश हैं कि सभी संक्रमितों के सैंपल जीनोम के लिए भेजे जाएं। इसके लिए कोरोना जांच लैब को भी अधिकृत किया गया है। विभाग की ओर से आज या कल में जीनोम के लिए नमूने भेजे जाएंगे। फिलहाल कोरोना के किस वैरिएंट का संक्रमण फैल रहा है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

152 रैपिड रेस्पांस टीम गठित
जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि विदेश से लौैटने वाले किसी शहरवासी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उन्होंने बताया कि शासन की गाइड लाइन में मरीजों के घरों को सैनिटाइजेशन कराने का कोई निर्देश नहीं आया है। 152 रैपिड रेस्पांस टीमें बनाई हैं, जो मरीजों के घर पहुंचकर उन्हें दवाएं और सलाह दे रही हैं। इसके अलावा 447 मोहल्ला निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन


मकनपुर में मिले सबसे अधिक 11 संक्रमित
शुक्रवार को सबसे अधिक मकनपुर में 11 संक्रमित मिले हैं। राजनगर में 10, विजय नगर में नौ, हरसांव में आठ, वसुंधरा और महराजपुर में 6-6, शिप्रा सनसिटी में तीन, भौपुरा, राजबाग, शालीमार गार्डन कैला भट्ठा और मिर्जापुर में 2 - 2, बीएलएस, हिंडन विहार, कोटगांव में एक-एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य जिलों के चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन



उम्र संक्रमित

1-10 08

11-20 02

21-30 10

31-40 20

41-50 11

51-60 08

61-70 07

71-80 06

81-90 01
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें