फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता का गर्भपात, जेठ ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता का गर्भपात, जेठ ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता का अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने गर्भपात करा दिया। आरोप है कि बीते दिनों उसके जेठ ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर के आधार पर देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति समेत दस नामजद ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक के साथ ही हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके मायके वालों ने शादी में काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालवाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रुप में एक कार व पांच लाख रुपये नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि वह तीन माह की गर्भवती थी। लेकिन, आरोपी ससुरालवालों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद आरोपी जेठ ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता का ससुर भी उस पर बुरी नजर रखता था। बीते दिनों जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। साथ ही गला दबाकर उसकी हत्या की कोशिश भी की। पीड़िता के मायके वालों के समझौते के बाद भी आरोपी ससुरालवाले अपनी मांगो पर ही डटे रहे। देहात कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति समेत सास, ससुर ननद, नंदोई, जेठ समेत कुल 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। देहात कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें