फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले का कूड़ा अब पिलखुवा में होगा डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले का कूड़ा अब पिलखुवा में होगा डंप
विज्ञापन


जल्द शहर-देहात क्षेत्रों में जगह-जगह पड़े कूड़े से लोगों को निजात मिल जाएगी। दरअसल, अब पूरे जिले का कूड़ा पिलखुवा के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में निस्तारित किया जाएगा।

शासन ने हर नगर पालिका क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन से जवाब मांगा है। इसके जवाब में जिला प्रशासन ने जिले का कूड़ा पिलखुवा स्थित प्लांट में ही निस्तारित कराने का जवाब भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार सभी जिलों में कूड़े के शत प्रतिशत निस्तारण के लिए शासन की हर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना है।

इसके लिए जिलाधिकारी से पालिका परिषद क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के लिए भूमि चिन्हित करने के आदेश दिए गए हैं और इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट भी मांगी गई है। पूर्व में नगर पालिका परिषद गढ़ ने दो बार भूमि का चिन्हिकरण भी किया लेकिन किन्हीं कारणों से निरस्त कर दिया गया।


अधिकारियों ने काफी मंत्रणा के बाद यह निर्णय लिया है कि पूरे जिले का कूड़ा पिलखुवा स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में ही निस्तारित किया जाएगा। जल निगम के सहायक अभियंता अनवर ख्वाजा ने बताया कि शासन ने भूमि चिन्हित करने के लिए कहा था। लेकिन पिलखुवा स्थित ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता काफी अधिक होने के कारण पूरे जिले के कूड़े का निस्तारण इसी प्लांट में किया जाएगा।


तीन सौ टन प्रतिदिन निस्तारण की है क्षमता
पिलखुवा में संचालित 8.97 करोड़ की लागत से बने सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट में प्रतिदिन तीन सौ टन कूड़े का निस्तारण किया जा सकता है।

अधिकारियों के अनुसार हापुड़ शहर में रोज 80 से 85 टन, गढ़ में 90 से 100 टन व पिलखुवा में 60 से 70 टन कूड़ा निकलता है। हापुड़ का कूड़ा विश्व पर्यावरण दिवस यानि पांच जून से पिलखुवा में ही निस्तारित हो रहा है। जबकि जल्द ही गढ़ का कूड़ा भी पिलखुवा में ही निस्तारित होगा।
विज्ञापन


जिससे जैविक खाद बनाया जाएगा।
शहरों के नालों की गंदगी से मिलेगी निजात शहरों की कूड़ा निस्तारण की योजना सफल होने से पॉलीथिन या अन्य कूड़ा नालों में नहीं बहेगा। जिससे नाले साफ रहेंगे और चोक नहीं होंगे। ऐसे में शहर को जलभराव जैसी समस्या से भी छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें