जिले में मिले 71 नए कोरोना संक्रमित, 111 डिस्चार्ज
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में शनिवार को 71 नए मरीज आए हैं, जबकि 111 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब तक जिले में 25378 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं, इनमें से 24348 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अभी 932 मरीजों का इलाज चल रहा है। 98 संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
शनिवार को जारी रिपोर्ट में कविनगर में मां और छह व दस साल के दो बेटे, सीबीआई अकादमी में स्टाफ, क्रासिंग रिपब्लिक स्थित अरिहंत सोसायटी में बुजुर्ग व उनका बेटा, वसुंधरा में पति-पत्नी, हिंडन एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी में तैनात यूपी पुलिस के कांस्टेबल, एमएमएच कॉलेज का स्टाफ और भोजपुर में एक साल के बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में सिर्फ छह मरीज भर्ती हुए हैं।