गुलावठी क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में महिला की करंट लगने से मौत के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण।
गुलावठी। क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में महिला चंचल की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
गांव खुशहालपुर निवासी जाहिद ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी चंचल (28) बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए रॉड लगा रही थीं। फिर वह घर में पोछा लगाने लगीं। तभी पोछा लगाने के दौरान अचानक उनका हाथ बाल्टी से टच हो गया और बाल्टी में उतर रहे करंट ने चंचल को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला की शादी लगभग 3 साल पहले हुई थी। महिला 7 महीने की गर्भवती थी और महिला ने अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ा है दोनों ही बेटियां हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही सुपुर्द ए खाक कर दिया है।