फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सर्राफा कारोबारी की दुकान से 65 ग्राम सोने के सिक्के पार, वारदात सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Sat, 21 Nov 2026 09:54 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरोपी गहने देखने के बहाने लगभग 65 ग्राम वजन के सोने के सिक्के देखे और देखते-देखते उन्हें अपनी जेब में रखकर चुपचाप वहां से निकल गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के डासनागेट बाजार स्थित एक सर्राफा दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति लगभग 65 ग्राम वजन के सोने के सिक्के जेब में रखकर चुपचाप ले गया। चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। नगर कोतवाली ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि पीड़ित सर्राफ नरेंद्र वर्मा के मुताबिक, डासनागेट बाजार में उनकी श्रीराम ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बताया कि 19 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति उनकी दुकान पर आया। आरोपी गहने देखने के बहाने लगभग 65 ग्राम वजन के सोने के सिक्के देखे और देखते-देखते उन्हें अपनी जेब में रखकर चुपचाप वहां से निकल गया। 

पीड़ित के मुताबिक, इस घटना की फोटो और वीडियो उनके पास मौजूद हैं। एसीपी ने बताया कि चोर की पहचान की जा रही है, जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें