जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियंत्रण अनुभाग के अधिकारियों के साथ मधुबन बापूधाम योजना का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की रूपरेखा तय की गई है। योजना में लगभग 100 करोड़ की लागत से सड़क, पार्क, ड्रेनेज और अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित विकास कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे।
मधुबन-बापधाम योजना से प्रभावित 647 किसानों को विकसित भूखंड देने की तारीख आखिर आ ही गई। मंगलवार को जीडीए वीसी नंद किशोर कलाल ने योजना की समीक्षा कर करीब 100 करोड़ के विकास कार्यों को हरी झंडी दे दी है। योजना से प्रभावित किसानों को 27 व 28 नवंबर को लॉटरी ड्रा के जरिये आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
27 नवंबर को 40, 60, 90 एवं 150 वर्गमीटर के भूखंडों का आवंटन और 28 नवंबर को 200 वर्गमीटर से लेकर 2000 वर्गमीटर तक के भूखंडों का लॉटरी ड्रॉ निकाला जाएगा। वीसी का कहना है कि मधुबन- बापूधाम योजना के आवंटियों और किसानों के लिए यह विकास प्रक्रिया एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में उभरकर सामने आएगी।
मधुबन बापूधाम योजना में सौ करोड़ से होगा विकास
जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियंत्रण अनुभाग के अधिकारियों के साथ मधुबन बापूधाम योजना का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की रूपरेखा तय की गई है। योजना में लगभग 100 करोड़ की लागत से सड़क, पार्क, ड्रेनेज और अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित विकास कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे। आठ सौ एकड़ भूमि पर विकसित हो रही इस योजना के तहत किसानों को कुल 647 भूखंड आवंटित किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।