फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजौरी में लॉकडाउन प्रतिबंध जारी, उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज 

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौरी।  राजौरी जिले में शुक्रवार को तालाबंदी प्रतिबंध जारी रहा, अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करते पाए गए लोगो के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। अपने मीडिया बयान में, जिला पुलिस कार्यालय राजौरी ने बताया कि मंजाकोट के दरेरी गाँव में नियमित गश्त के दौरान कार्यकारी मजिस्ट्रेट मंजाकोट मोहम्मद सगीर और एसएचओ मंजाकोट मंज़ूर कोहली की अगुवाई वाली टीम ने डीएम के आदेश का उल्लंघन करते हुए एक दुकान खुली पाई जिसके बाद दुकान के मालिक मोहम्मद अयाज़ के खिलाफ  कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इसी प्रकार एक टिपर चालक कल्लार क्षेत्र में सड़क पर गुमते  पाया गया जिसके बाद उसके चालक संजय कुमार पुत्र जिया लाल निवासी बथुनी के खिलाफ मामला  किया गया और  वाहन जब्त किया गया है। वहीँ पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एक सरकारी राशन डीलर मोहम्मद मजीद निवासी दरहल के खिलाफ अधिक दाम पर राशन बेचने के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच एक टेम्पो JK12A 7318 को पुलिस द्वारा बुदल  क्षेत्र में रोक कर जांच की तो पाया की उस मै मजदूरों को बैठा कर यात्रा की जा रही है  जिसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गयाऔर संबंधित धाराओं के तहत एक मामला बुधल पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। वहीँ पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एक सरकारी राशन डीलर मोहम्मद मजीद निवासी दरहल के खिलाफ अधिक दाम पर राशन बेचने के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच एक टेम्पो JK12A 7318 को पुलिस द्वारा बुदल क्षेत्र में रोक कर जांच की तो पाया की उस मै मजदूरों को बैठा कर यात्रा की जा रही है  जिसके बाद वाहन को जब्त कर लिया गया और संबंधित धाराओं के तहत एक मामला बुधल पुलिस थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें