फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय हालात में तीसरी मंजिल से गिरी मेड, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में तीसरी मंजिल से गिरी मेड, मौत
विज्ञापन


साहिबाबाद। शिप्रा वर्ल्ड सोसायटी के टावर की तीसरी मंजिल के फ्लैट के किचन से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मेड की मौत हो गई। उड़ीसा की रहने वाली इस मेड को एक कंपनी से रविवार शाम को ही हायर किया गया था। पुलिस हादसे और खुदकुशी के एंगल पर जांच कर रही है। एक माह के दौरान यह पांचवीं घटना है, जिसमें किसी सोसायटी के फ्लैट से गिरकर मौत हुई है।
विज्ञापन

इंदिरापुरम के अहिंसा खंड-1 स्थित शिप्रा वर्ल्ड सृष्टि सोसायटी के जैकरेडा टावर के फ्लैट नंबर-303 में एसके बॉस परिवार के साथ रहते हैं। वह मर्चेंट नेवी में कैप्टन हैं। रविवार को उनके परिवार ने भंगेल ग्रेटर नोएडा में स्थित ऑनलाइन कंपनी शालीमार से निर्मला नाम की एक मेड को 25 हजार रुपये में हायर किया था। रविवार देर शाम को निर्मला ने परिवार के सदस्यों के लिए खाना बनाया। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए। देर रात करीब साढ़े 12 बजे निर्मला संदिग्ध हालात में फ्लैट के किचन की खिड़की से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें