फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक बदला मतदान केंद्र, मतदाता हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बूथ पर पहुंचे तो पता चला बदल गया है केंद्र
गाजियाबाद। वार्ड नंबर-13 में अंतिम समय में पोलिंग बूथ बदले जाने से कई मतदाताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने मरियम नगर गेट पर ही दो जगह फ्लैक्स लगवाकर बूथ बदले जाने की सूचना को सार्वजनिक कर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की।
विज्ञापन

घूकना के वार्ड-13 के बूथ संख्या-159, 160, 161 और 162 के मतदाताओं को जो पर्चियां बांटी गईं, उन पर मतदान केंद्र सेंट फ्रांसिस आईटीआई दर्शाया गया था। सुबह आठ बजे जब मतदाता मरियम नगर स्थित उक्त बूथ पर पहुंचे तो पता चला कि इन पोलिंग बूथ बदलकर फातिमा सेंट जोसफ एकेडमी कर दिया गया है। इससे मतदाताओं को अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा। इस मामले में सहायक चुनाव अधिकारी इंदु प्रकाश ने बताया कि दो दिन पूर्व ही इस मतदान केंद्र को बदला गया था मगर तब तक मतदाताओं को मतदाता पर्ची बांटी जा चुकी थी। इसी के चलते मतदाताओं को परेशानी हुई। हालांकि उनकी परेशानी को देखते हुए मरियम नगर गेट पर ही दो स्थानों पर बूथ बदलने की सूचना सार्वजनिक कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें