फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद नेता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद नेता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता ठाकुर सुनील सिंह के आवास हुई उनके नौकर की मौत हार्टअटैक से नहीं हुई थी। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने के बाद पुलिस ने मृतक चतर सिंह के चचेरे भाई की तहरीर पर ठाकुर सुनील सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चतर सिंह की हत्या सुनील सिंह ने की है या किसी और ने। जबकि, सुनील सिंह शुरू से ही अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता रहे हैं।

खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जवासा निवासी चतर सिंह (45) चार साल से बुलंदशहर में रालोद नेता ठाकुर सुनील सिंह के आवास पर नौकरी करता था। 30 जून की सुबह उसकी लाश सुनील सिंह के आवास पर संदिग्ध हालात में मिली थी।
विज्ञापन


सुनील सिंह ने चतर सिंह की लाश को उसके गांव भिजवाया और वह परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे थे। परिजनों ने जब चतर सिंह की मौत का कारण पूछा तो उन्होंने हार्टअटैक से मौत होना बताया।

कुछ लोगों ने चतर सिंह के गले पर निशान देखे तो उन्हें हार्ट अटैक की बात गले नहीं उतरी। जो लोग शव लेकर गांव पहुंचे थे, उन्हें ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बंधनमुक्त कराया।

रातभर चली जद्दोजहद के बाद खानपुर पुलिस ने शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ खानपुर डीपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चतर सिंह की मौत का कारण गला दबाना आया है।

मृतक चतर सिंह के चचेरे भाई सुखवीर सिंह की तहरीर पर ठाकुर सुनील सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है कि चतर सिंह की हत्या क्यों और किसने की है?

पुलिस सूत्रों का कहना है कि चतर सिंह का बृहस्पतिवार रात किसी व्यक्ति से सुनील सिंह के आवास पर ही झगड़ा हुआ था। इसी दौरान उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

चतर सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। मृतक चतर सिंह के चचेरे भाई की तहरीर पर ठाकुर सुनील सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एसपी सिटी

रालोद नेता की नामजदगी पर कड़ा विरोध : रालोद नेता ठा. सुनील सिंह के घर पर हुई नौकर की मौत पर राजनैतिक विद्वेष के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने पर राजपूत संघ ने कड़ा विरोध जताया व राजनीतिक विरोधियों द्वारा इस कृत्य की निंदा की।

राजपूत संघ के कार्यालय पर हुई आपात सभा में संघ के अध्यक्ष मलखान सिंह ने कहा कि ग्राम जवासा निवासी चतर सिंह पिछले कई वर्षों से काम कर था जिसकी मौत पर विरोधियों ने साजिशन रालोद नेता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करा दी।

सभा का संचालन करते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि रालोद नेता स्वयं मृतक को लेकर गांव पहुंचे लेकिन इस घटना को दूसरी तरफ मोड़ा जा रहा है। जिसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


ओमपाल सिंह, श्यामवीर एडवोकेट, शिक्षक राजपाल सिंह, भाजपा नेता रामसरन चौहान, डा. नौराज सिंह, संजय चौहान आदि ने भी विचार रखे।

वहीं, खानपुर में गांव चठेरा प्राइमरी स्कूल प्रांगण में ठा. रामभूल सिंह की अध्यक्षता व नरेश प्रधान सबदलपुर के संचालन में दर्जनों गांवों से आए राजपूत समाज के लोगों की बैठक हुई। इस दौरान सुनील सिंह पर नौकर की हत्या का झूठा आरोप दर्ज कराने की निंदा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें