फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिगरेट की एजेंसी दिलाने के नाम पर ठगे 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। सारा मार्ग निवासी कारोबारी रामाकांत से उनके परिचित ने सिगरेट की एजेंसी दिलाने के नाम पर 60 हजार रुपये ठग लिए। रामाकांत ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ कपड़ों का कारोबार करते हैं। उनका परिचित नामचीन कंपनी सिगरेट कंपनी में नौकरी करता है। परिचित ने रामाकांत को कंपनी की एजेंसी दिलाने की बात कही और दस्तावेज की औपचारिकता पूरी करने के नाम पर 60 हजार रुपये ले लिए। काफी समय बाद जब एजेंसी नहीं मिली तो रमाकांत ने रकम वापस मांगी। रकम वापस मांगने पर परिचित ने गाली गालौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। रमाकांत ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें