फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधारण बसों में यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
साधारण बसों में यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन

साहिबाबाद। परिवहन विभाग साधारण बसों में यात्रियों को बेहतर सुविधा देगा। यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए बसों की गति बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

गर्मी में साधारण बसों में यात्रियों की संख्या बहुत ही कम हो गई है। इसको लेकर परिवहन निगम के अधिकारी चिंतित हैं। साधारण बसों में यात्रियों की बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया कराने का निर्णय लिया है। बसों की सीट को आरामदायक बनाने के लिए योजना बनाई जा रही है। साथ ही बसें जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचे इसलिए बसों की गति बढ़ाने पर भी विचार चल रहा है। अधिकारियों की मानें तो एसी वोल्वो बसें नौ से दस घंटे के बीच दिल्ली से लखनऊ पहुंच रही हैं। साधारण बसों को लखनऊ पहुंचने में 12 से 13 घंटे लगते हैं। इसे कम करने के लिए कदम उठाए गए हैं। साधारण बसों को भी लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से भेजा जा रहा है। ताकि दस घंटे में दिल्ली से लखनऊ आ जा सके। आरएम एके सिंह ने बताया कि लोड फैक्टर और स्पीड बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें