फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के काले कारोबार में हटे इंस्पेक्टर को एसएसपी बनाया कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध के काले कारोबार में हटे इंस्पेक्टर को एसएसपी बनाया कोतवाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएम के निर्देश पर बीते दिनों दूध के काले कारोबार में अरनिया थाने से हटाए गए इंस्पेक्टर पर एसएसपी ने फिर से भरोसा जताया है। एसएसपी ने उन्हें अब जहांगीराबाद का कोतवाल बनाया है। इसके अलावा अन्य निरीक्षकों के भी कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

बता देेें कि करीब दो माह पूर्व तत्कालीन डीएम ने सूचना मिलने के बाद अरनिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक गोदाम में छापेमारी की थी। जहां आरोपी दूध का काला कारोबार कर रहे थे। मामले में डीएम ने एसएसपी को संबंधित थाने के इंचार्ज पर लापरवाही बरतने की बात कह मामले की जांच के लिए कहा था। मामले में जांच के दौरान तत्कालीन अरनिया कोतवाल एचएन सिंह की लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद निरीक्षक एचएन सिंह को अरनिया से हटाकर अपराधा शाखा से संबद्ध कर दिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर एसएसपी ने इंस्पेक्टर पर भरोसा जताते हुए उन्हें जहांगीराबाद थाने का प्रभार सौंपा है। इसके अलावा एसएसपी मुनीराज जी ने निरीक्षक महेंद्र सिंह को नरौरा से डिबाई थाने की कमान सौंपी है। निरीक्षक किरनपाल सिंह को लाइन से नरौरा की, निरीक्षक राजेश कुमार को गुलावठी से खानपुर, उपनिरीक्षक हरिओम सिंह को खानपुर से थानाध्यक्ष गुलावठी, उपनिरीक्षक श्यौपाल सिंह को नई मंडी चौकी से सलेमपुर थाना इंचार्ज, उपनिरीक्षक रामसमझ को पुलिस लाइन से प्रभारी उपनिरीक्षक खुर्जा जंक्शन, उपनिरीक्षक नवीन भाटी को कोतवाली देहात से नई मंडी चौकी का इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें