संभल कर निकलें राजनगर एक्सटेंशन पर रहेगा रुट डायवजर्न
साहिबाबाद। सीएम योगी के गाजियाबाद आगमन को लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। हिंडन गोल चक्कर से लेकर राजनगर एक्सटेंशन पर रूट डायवर्जन रहेगा। सीएम शनिवार सुबह करीब 9 बजे हिंडन एयरबेस पहुंचेंगे। जहां से सड़क मार्ग होते हुए करहेड़ा कट पर एलिवेटेड रोड का शुभारंभ करने के बार मेरठ रोड तिराहे से होते हुए कविनगर रामलीला मैदान तक जाएंगे। सभी मार्गों पर सीएम आगमन से कुछ मिनट पूर्व ही वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे से लोनी भोपुरा से हिंडन एयरबेस की ओर आने वाले वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। इन वाहनों को करन गेट गोलचक्कर से जीटी रोड, बीकानेर चौराहा से होते हुए मोहननगर जीटी रोड से गाजियाबाद को भेजा जाएगा। हिंडन पुल से राजनगर एक्सटेंशन से करहेड़ा पुल से होते हुए लोनी की ओर जाने वाले वाहन सीधे मोहन नगर बीकानेर कट, करनगेट चौराहे से गंतव्य को भेजे जाएंगे। सीएम सड़क मार्ग से होते हुए कविनगर रामलीला मैदान पहुंचेंगे। जिस समय सीएम मेरठ तिराहे से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचेंगे, उस समय जीटी रोड पर कुछ समय के लिए यातायात रोक लिया जाएगा।