फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट में नहीं होगा परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किल रेट में बड़े बदलाव की उम्मीद कम
विज्ञापन

वर्ष 2017-18 के लिए नए सर्किल रेट पर बृहस्पतिवार को मोहर लग सकती है। सभी छह क्षेत्रों के सब रजिस्ट्रार के प्रस्तावों पर सर्किल रेट की फाइलों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसे अब जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में रखे जाने की तैयारी है। इस बार सर्किल रेट में कोई खास बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। कुछ चुनिंदा क्षेत्र के रेट को एक दो हजार रुपये ही बढ़ सकते हैं।

नए सर्किल रेट को अगस्त के पहले सप्ताह से लागू किए जाने की तैयारी है। इसके लिए बुधवार को जिलाधिकारी मिनिस्ती एस. की अध्यक्षता में मीटिंग होनी थी, लेकिन फाइल तैयार न होने के चलते मीटिंग को एक दिन के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एडीएम वित्त एवं राजस्व ने सर्किल रेट के लिए निर्धारित प्रस्तावों के साथ कुछ जरूरी कागजात भी फाइल में लगाने के लिए कहा। सूत्रों के मुताबिक कुछ चुनिंदा जगहों के रेट को कम तो कुछ के बढ़ाए जा सकते हैं लेकिन यह परिवर्तन मामूली ही होगा।

गौरतलब है कि गाजियाबाद में स्टांप के छह कार्यालय हैं, जिसमें पांच कार्यालय सदर तहसील के अधीन है जबकि एक कार्यालय मोदीनगर में संचालित है। हर साल रेट निर्धारण से पहले संबंधित क्षेत्र के सब रजिस्ट्रारों से प्रस्ताव लिए जाते हैं फिर सहायक आयुक्त स्टांप की तरफ से संयुक्त प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी में रखा जाता है।
विज्ञापन


कमेटी में एडीएम वित्त एवं राजस्व, सहायक आयुक्त स्टांप व सब रजिस्ट्रार सदस्य के तौर पर मौजूद रहते हैं। कमेटी द्वारा प्रस्ताव फाइनल होने के बाद आपत्ति मांगी जाती है। उसके बाद आपत्तियों को निराकरण कर नए रेट लागू कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें